[smartslider3 slider="2"]

स्थापना के दूसरे ही वर्ष में द गुरुकुलम स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहाससीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रिजल्ट से विद्यालय में खुशी की लहर

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल  सचिव पटेल

वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहे द गुरुकुलम स्कूल ने अपने दूसरे ही शैक्षणिक वर्ष में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसने शिक्षा जगत में द गुरुकुलम स्कूल की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मानविकी वर्ग की मेधावी छात्रा सृष्टि सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान वर्ग के छात्र अंशु ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वाणिज्य वर्ग की छात्रा दर्शिका गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि दूसरे ही वर्ष में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करना विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक विकास को भी प्राथमिकता देना है।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय परिवार में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य

Leave a Comment

error: Content is protected !!