[smartslider3 slider="2"]

विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा सम्मान एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन

Connect With Social Media


मुगलसराय के महादेव पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संगठन को मजबूत करना तथा नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपना रहा। कार्यक्रम का आयोजन परिषद के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान संगठन में शामिल नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पन्ना पटेल एवं शिव कुमार पटेल को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं उपस्थित अन्य लोगों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रमुख रूप से पुरवासी पाल, काशीनाथ पाल, मुख्तार अहमद, पन्नालाल पटेल, मनोज कुमार, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनोद यादव, लल्लन एवं जोरू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज सेवा, आपसी भाईचारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!