[smartslider3 slider="2"]

झोपड़ी में लगी आग से लाखों का नुकसान, परिवार हुआ बेघर

Connect With Social Media

चन्दौली- चकिया क्षेत्र के भीषमपुर कादिरगंज गांव में शनिवार देर रात करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लगी आग ने देखते ही देखते एक झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मनोज मौर्य की पूरी झोपड़ी कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।


इस दर्दनाक घटना में झोपड़ी में रखा दैनिक उपयोग का सारा सामान, कपड़े, खाने-पीने की सामग्री, बर्तन, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर खत्म हो गईं। पीड़ित परिवार के अनुसार आग से लगभग 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और हरसंभव मदद में लग गए। वहीं, सूचना पाकर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
झोपड़ी जल जाने के कारण अब पीड़ित परिवार के सामने रहने, पहनने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!