[smartslider3 slider="2"]

पीडीडीयू नगर में नगर पालिका ने लगाया निशुल्क प्याऊ

Connect With Social Media

भीषण गर्मी में यात्रियों और राहगीरों को मिल रही राहत

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने आम लोगों और यात्रियों के लिए निशुल्क प्याऊ (पेयजल) की व्यवस्था की है। इस पहल से रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

नगर पालिका परिषद, दीनदयाल उपाध्याय नगर-वन्दौली द्वारा लगाए गए इस प्याऊ का उद्देश्य भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। अनुमान है कि प्रतिदिन लगभग 4000-5000 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, खासकर यात्रियों, राहगीरों और मजदूर वर्ग के लिए यह सुविधा अत्यंत लाभदायक साबित हो रही है।

नगर पालिका के ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि यह व्यवस्था गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राहगीरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें तुरंत राहत मिल सके।

प्याऊ स्थल पर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन” जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

नगर पालिका की इस जनहितैषी पहल की स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। इसे एक सराहनीय और आवश्यक कदम बताया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!