
कंदवा।सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेवरियाबाद गांव के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। स्कूटी सवार को रौंदने के बाद पिकअप फिल्मी अंदाज में करीब 15 मीटर दूर माइनर में जा गिरी।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर खेत के रास्ते भाग निकला।बरहनी की तरफ से निमंत्रण के सैयदराजा जा रहे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अपने वाहन में लादकर गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मालगोदाम रोड सैयदराजा निवासी लक्ष्मीकांत का पुत्र अमन कुमार 18 स्कूटी से अपने रिश्तेदारी खड़ान जा रहा था।तभी जबरियाबाद माइनर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने गलत दिशा में जाकर स्कूटी सवार को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घर वालों को सौंप दिया गया है और आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
