[smartslider3 slider="2"]

ऑपरेशन आहट : आरपीएफ़ ने कराए 5 बाल श्रमिक मुक्त,1 एजेंट धराया

Connect With Social Media

डीडीयू जंक्शन- बाल मजदूरी व तस्करी को देखते हुए आरपीएफ़ डीडीयू,बचपन बचाओ व चाइल्ड लाइन की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस की साधारण बोगी से ले जाये जा रहे 5 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया साथ ही उनके साथ चल रहे एक तस्कर को हिरासत में ले लिया है।पूछताछ में सभी बाल श्रमिक बिहार के अररिया जिले के निवासी बताए जाते हैं जिनके परिजनों को पैसे का लालच व बच्चों को अच्छा काम का अवसर दिलाने का ख्वाब दिखा कर ले जाया जा रहा था।नाबालिग बच्चों द्वारा बताया गया कि इनको ले जाने वाला व्यक्ति माजिद जिला अररिया, बिहार का निवासी है जो इनको दिल्ली उस्मानपुर में बिंदी बनाने वाली कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा था जहां 12 घंटे काम के बदले करीब 10 हजार रुपए देने की बात बताई गई है।साथ ही बच्चों के घर वालों को माजिद द्वारा 2 से 5 हजार एडवांस भी दिए जाने की बात प्रकाश में आई हैं।रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है और बच्चों को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में दे दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!