पीडीडीयू नगर- मुगलसराय ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा डीडीयू रेलवे सर्कुलेटिव एरिया में आज 26 जनवरी के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक शिवनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू ने झंडा फहराने के बाद सभी ऑटो चालकों व नबर टेकरो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और किसी भी घड़ी में साथ देने का आश्वासन दिया। शिवनाथ गुप्ता ने कहा कि ऑटो चालक मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालता है ये बात संबंधित अधिकारियों को भी समझना चाहिए कि सर्द भरी रात,बारिश,तपती गर्मी जैसे मौसम में भी ऑटो चालक सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुचाता है ऐसे में उनकी पेट पालने की विवशता को अधिकारी भी समझे और उनका अनावश्यक उत्पीड़न न होने के प्रयास करें क्योंकि ऑटो चालक भी समाज का एक मेहनतकश तबका है।इस दौरान अध्यक्ष रामजी मिश्रा,नंबर टेकर गुड्डू यादव,मंटू गुप्ता समेत कई चालक मौजूद रहे।
