[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर में एसपी आकाश पटेल का पैदल गश्त, सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Connect With Social Media


चंदौली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय और अलीनगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद भी किया।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क पर दुकान सजाने, सामान फैलाने अथवा अतिक्रमण करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी दुकानदार निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय संचालित करें।


निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री रखने वालों को भी चेतावनी दी गई। साथ ही ठेला संचालकों एवं बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। एसपी ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सभी वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की टीम भी मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन जनहित में लगातार कार्रवाई कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!