[smartslider3 slider="2"]

RPF के SI की बाइक स्टेशन परिसर के नो पार्किंग से चोरी

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- एक पुराना फिल्मी डायलॉग है.. हमे तो अपनो ने लूटा…. कुछ इसी प्रकार बाइक चोरो ने अब आरपीएफ कर्मियों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है।ताजा मामला डीडीयू पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर के बाइक का है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी बाइक
पार्सल कार्यालय के बगल मे स्थित वेतन कार्यालय के नो पार्किंग वाले स्थान पर पार्क किया था। ड्यूटी से वापस आने पर बाइक गायब देखकर दंग रह गए।उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट व जीआरपी को दिया। रेलवे परिसर से बाइक चोरी होना आम बात हो गई है। जबकि जीआरपी आरपीएफ की ड्यूटी 24 घंटे लगी रहती है।इसके अलावा  पूरा स्टेशन परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में रहता है।बावजूद चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जबकि स्टेशन परिसर में नशेड़ी खुलेआम घूमते रहते हैं।नशे की हालत में मारपीट करते हैं। बावजूद जीआरपी आरपीएफ की नजर इन पर नहीं जाती है। अभी हाल में ही एक लड़की की नशेड़ियों ने साइकिल भी छीन लिया था ।विरोध करने पर उसको और उसकी मां को मारा-पीटा गया था। लाख शिकायत के बावजूद पुलिस उसकी साइकिल भी बरामद नहीं कर सकी।आये दिन एटीएम से पैसे निकालने आये लोगो से भी छीना झपटी करते है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का  इन आपराधिक प्रवृत्ति वाले नशेड़ियों से मोह भंग नही हो रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!