
चंदौली-स्थानीय डाक बंगला सभागार में शनिवार को भागीदारी पार्टी के महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पदाधिकारियों के साथ बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद्र प्रजापति व प्रदेश सलाहकार चेखुर प्रसाद प्रजापति की अध्यक्षता में संगठनात्मक चर्चा हुई।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी रणनीतियों को लेकर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मजबूत संगठन ही सामाजिक एवं राजनैतिक भागीदारी की सबसे बड़ी ताकत है।सभी साथियों ने संगठन विस्तार एवं समाज के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख महासचिव विनोद प्रजापति ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रमुख महासचिव शोभ नाथ प्रजापति,जिलाध्यक्ष शशिकांत प्रजापति, कोषाध्यक्ष दशरथ प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा, सियाराम प्रजापति, मनोज प्रजापति, हंसराज प्रजापति, सुमंत कुमार प्रजापति , ज्ञान प्रकाश प्रजापति, कमला प्रसाद फौजी,राजेंद्र प्रसाद प्रजापति,सनोज कुमार,अंबिका प्रसाद प्रजापति,सुनील कुमार उपस्थित रहे।
Mahendra prajapati