[smartslider3 slider="2"]

जनहित के मुद्दों को लेकर कॉंग्रेस ने किया ज़िलाधिकारी का घेराव,सौपा ज्ञापन

Connect With Social Media




चन्दौली- जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जनहित के ज्वलंत मुद्दों के समर्थन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 6 सुत्रीय मांगों सहित ज्ञापन,ज़िलाधिकारी चंदौली को सौंपा गया।
उक्त अवसर पर  मौजूद उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुवे कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता परेशानियों से कराह रही है।लोग स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण ज़्यादा बिजली बिल देने को मजबूर हैं।किसान क्रय केंद्र पर अपनी फसल नहीं बेंच पा रहा है।शिक्षण संस्थानों का माहौल ख़राब कर दिया गया है, शिक्षा का माहौल नहीं है।गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों के सामने भोजन व रोजगार पर संकट है।सड़क चौड़ीकरण में के नाम पर लोगों के घरों को बेरहमी से तोड़ा जा रहा है।और सरकार लोगों को जाति- धर्म के आधार पर लड़ाकर,चुनाव आयोग के दुर्पयोग से लोकतंत्र व संविधान को समाप्त करने में लगी हुई है।


        कांग्रेस जनो को संबोधित करते हुवे जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है।काँग्रेस पार्टी लोगों की समस्याओं को देखकर चिंतित है।हम अपने नेता राहुल गाँधी की तरह जनता की समस्याओं के लिये सरकार से संघर्ष करने के लिये तत्पर हैं।हम काँग्रेस के लोग ज़िलाधिकारी चंदौली के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय से यह माँग करते है कि तत्काल प्रभाव से पंचायत चुनाव कराया जाये।क्रय केंद्रों पर किसानों की फसल ख़रीद सुनिश्चित कराई जाय, ख़रीद प्रक्रिया को आसान बनाया जाय।बिजली विभाग द्वारा लगाया गया स्मार्ट मीटर हटाया जाय।पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग से स्नातक की कक्षाएँ संचालित की जाय।मुगलसराय सहित जनपद भर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोगों के घर ढहाये गये हैं उन सभी पीड़ितों को उचित मुवावजा व पुनर्वास की व्यवस्था की जाय।गैस एजेंसियों की कालाबाजारी रोक कर लोगों को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाये।
उपर्युक्त मांगों को नहीं मानने की दशा में एक सप्ताह के बाद कॉंग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उक्त अवसर पर सर्व श्री बृजेश गुप्ता विजय त्रिपाठी मधु राय रामानंद यादव रजनी कांत पांडेय तरूण पाण्डेय गंगा प्रसाद  अकिल अहमद बाबू सतीश बिंद मुनीर खान राजेंद्र गौतम चंद्रवंश यादव राममूरत गुप्ता गुलाब राम प्रताप पाण्डेय शिवतापस्य तिवारी शाहिद तौसीफ  बदरुद्वजा अंसारी अमलेंदु पाण्डेय बेचन पाठक राकेश सिंह राकेश पाठक सिराजुद्दीन भुट्टो दीनदयाल विश्वकर्मा रामौतार यादव उदय इंद्रजीत मिश्रा  पवन पासवान संजय मिश्रा उपाध्याय ज्ञान प्रकाश तिवारी शमशेर खान अतुल दुबे मिठाई राम रमेश पाण्डेय सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!