पीडीडीयू नगर- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर नव मतदाताओं के सम्मान हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धर्मशाला स्थित दीपक आर्य जी के आवास पर संपन्न हुआ।
●कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री किरण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, सेक्टर संयोजक महेंद्र चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
●इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ईस्टर बाजार सभासद शैलेंद्र कुमार गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि भारत चौहान, कैलाशपुरी सभासद चंद्रकांत तिवारी (डब्बा तिवारी), सभासद अजीत मौर्य, सभासद सुरेंद्र कुमार चौहान (वीरू), सभासद राजेश चौहान, पूर्व सभासद जितेंद्र गुप्ता, नगर मंत्री सपना अग्रहरि, पूर्व नगर उपाध्यक्ष विशाल तिवारी, कमलाकर दुबे, जेपी गुप्ता, विवेक सिंह एवं अश्वनी पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
●कार्यक्रम के दौरान नव मतदाताओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नव मतदाता देश के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
इस अवसर पर नितिन गुप्ता, अजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नव मतदाता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
