[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में लोको पायलट के घर चोरी

Connect With Social Media

अपाचे बाइक और लाखों के जेवरात उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक लोको पायलट के घर से लाखों रुपये की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अपाचे बाइक और जेवरात चुरा लिए।

रेलवे में लोको पायलट (गुड्स) के पद पर कार्यरत दुर्गेश कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनका घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

जब दुर्गेश कुमार घर लौटे, तो पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था।

चोरों ने नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (UP 67Q8194), बच्चों के दो सेट सोने के लॉकेट और दो सेट चांदी के कड़े चुरा लिए।

पीड़ित दुर्गेश कुमार के अनुसार, चोरी में कुल लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!